फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छह महीने के बाद बंजार-ग्राहों रूट पर चली एचआरटीसी बस

Sun, 18 Feb 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के ग्राहों-पेड़चा के लिए एचआरटीसी ने बस सेवा शुरू की।
विज्ञापन
ग्रामीणों को मिली राहत, महंगे सफर से भी मिला छुटकारा
विज्ञापन


जुलाई की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी सड़क : महंत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बंजार-ग्राहों रूट पर छह महीने के बाद एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों को महंगे सफर से निजात मिली है। बस चलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जुलाई 2023 में आई आपदा से सड़क के क्षतिग्रस्त होने से बस सेवा बंद हो गई थी। ग्रामीणों को टैक्सियों का महंगा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था।
हालांकि कुछ स्थानों पर सड़क को दुरुस्त किया जाना है। स्थानीय निवासी टीसी महंत ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क पर बस नहीं जा पा रही थी। बंजार से ग्राहों-पेड़चा तक चलने वाली बस को पेड़चा तक चलाया गया है। कुछ स्थानों पर सड़क संकरी है, इसलिए पहले सड़क को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल चंद चौहान, पूर्व उपप्रधान बेली राम, वार्ड पंच जसवंत सिंह, तुलसी राम, चमन लाल, किशोरी, तिलक राज, भाग चंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। बंजार बस अड्डा प्रभारी जगदेव ने कहा कि बस को पेड़चा तक भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें