फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मूलिंग पुल के पास खराब हुई एचआरटीसी बस

Wed, 18 Jun 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग से कुल्लू आ रहे यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

निगम ने दूसरी बस बुलाकर भेजे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल में परिवहन निगम की बस सेवाओं से यात्री परेशान हैं। केलांग से कुल्लू की तरफ आ रही मंडी के सरकाघाट जा रही थी। अचानक बस बुधवार को मूलिंग पुल के पास खराब हो गई।
विज्ञापन

बस खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद यहां पर निगम ने एक और बस को मंगवाया, जिसमें सवारियों को भेजा गया। आए दिन घाटी में एचआरटीसी की बसें बीच रास्ते में खड़ी हो रही हैं। गौर रहे कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में परिवहन का सारा जिम्मा एचआरटीसी बसों पर रहता है। अधिकतर लोग एचआरटीसी बसों में सफर करते हैं, लेकिन जब कभी बसें बीच सफर में हांफ जाती है तो यात्रियों को परेशानी होती है। उधर, एचआरटीसी आरएम केलांग आयुष उपाध्याय का कहना है कि बस तकनीकी खराबी आने के चलते खराब हो गई थी। इसके बाद यात्रियों को अन्य बस से कुल्लू भेजा गया है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें