फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मकान में लगी आग, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
लगघाटी के घल्याणा गांव में अग्निकांड, आग बुझाते समय झुलस गए मजदूर
विज्ञापन


मकान में चल रहा था पेंट का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के घल्याणा गांव में दो मंजिला मकान में आग लगने से दो कमरे जल गए हैं। आग बुझाने के प्रयास में दो प्रवासी मजदूर झुलस गए हैं। ये दोनों मजदूर मकान में पेंट कर रहे थे। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग की घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार घल्याणा गांव के चेत राम के दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में दो प्रवासी मजदूर पेंट का कार्य कर रहे थे। शनिवार देर शाम तारपीन गिरा था। बिजली के संपर्क के चलते अचानक इसने आग पकड़ ली। इसके बाद आग दो कमरों में फैल गई। मजदूर मजरूब पीटू (35) पुत्र चंदरेत्री राम, निवासी अमरपुर, बिहार और ढालो राम पुत्र कमलेश राम निवासी बिहार आग बुझाते समय झुलस गए। आग से दूसरी मंजिल के दो कमरों में रखा सामान भी जल गया है। मकान मालिक चेत राम ने कहा कि आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर कावू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के बाद वार्ड पंच रीना देवी भी मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें