फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छनालासेरी में मकान जलकर राख़

Wed, 07 Aug 2024 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जगतसुख के छनालासेरी में आग लगने के बाद जलता हुआ काष्ठकुणी शैली का मकान - फोटो : credit
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर जगतसुख के छनालासेरी में काठकुणी शैली का मकान जलकर रख हो गया। सोमवार मध्यरात्रि लगभग एक बजे हुए अग्निकांड में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी गहनता जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मनाली के तहत आने वाले जगतसुख से सटे छनालासेरी में काठकुणी शैली के डेढ मंजिला मकान में सोमवार रात को अचानक आग लग गई। यह चार भाई घनश्याम, गुरदयाल, खेख राम और सर्वदयाल का सांझा मकान था। गनीमत यह रही कि मकान में कोई नहीं था।
गांव से दूर खेत में बने मकान को दोगरी के रूप में प्रयोग किया जाता था। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आग की घटना में काठकुणी शैली में बने मकान के दो कमरे जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी सरणपत बिष्ट ने बताया कि आग से लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। लगभग पांच लाख की संपत्ति को आग से बचाया गया। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी मगर तब तक बहुत नुकसान हो गया था।

जगतसुख के छनालासेरी में आग लगने के बाद जलता हुआ काष्ठकुणी शैली का मकान- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें