फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू के एयर विंग कैडेट जानेंगे उड़ीसा की संस्कृति

Wed, 07 Aug 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मनदीप और फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के लिए चयनित
विज्ञापन
कुल्लू। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के लिए एनसीसी यूनिट-एक हिमाचल एयर स्क्वाड्रन कुल्लू के दो कैडेट्स का चयन हुआ है। दोनों कैडेट्स उड़ीसा में होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा लेंगे और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही उड़ीसा की संस्कृति को जानेंगे और हिमाचली संस्कृति से देशभर के कैडेट्स को भी रूबरू करवाएंगे।
विज्ञापन




कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत 17 से 28 सितंबर तक उड़ीसा में कार्यक्रम होंगे। इसमें कुल्लू कॉलेज के एयर विंग कैडेट अभय गिल और वंश कटोच भी हिस्सा बनेंगे। इस दौरान वह अपने क्षेत्र की संस्कृति, भाषा, साहित्य, भोजन, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन आदि एक-दूसरे के साथ सांझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें