फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर के जरड़ में मकान जलकर राख

Fri, 05 Jan 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के जरड़ गांव में दो कमरों का एक मकान आग लगने से जल कर राख हो गया है। इससे लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। आग वीरवार रात लगी थी। वीरवार देर शाम करीब 7:00 बजे मकान में आग लग गई।
विज्ञापन

धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग कुल्लू को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जरड़वासियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। 14 किलोमीटर दूर कुल्लू से अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी।
आग से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
अग्निशमन अधिकारी कुल्लू प्रेम सिंह ने बताया कि आग से राम सिंह पुत्र रुलिया राम निवासी गांव जरड़ तहसील भुंतर जिला कुल्लू का मकान जल गया है। आग की घटना की जांच भुंतर पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि आग वीरवार देर शाम लगी थी। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि आग प्रभावितों की नियमानुसार मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें