फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छलाल में आग से ढाई मंजिला मकान राख

Sun, 26 Feb 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी के छलाल गांव में रविवार को ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना में तीन लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और दमकल विभाग ने मिलकर साथ लगते होटल और कैफे सहित एक करोड़ की संपत्ति को आग से बचाया है। दोपहर के समय आग लगने के कारण गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को दोपहर 12:46 बजे सूचना मिली कि छलाल में ढाई मंजिला मकान में आग लगी हुई है। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए थे।
आग की चपेट में पूरा मकान आ चुका था। नाले के पानी से पंप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। इससे न केवल आग को बुझाया बल्कि साथ लगते मकानों को आग से बचा लिया। मकान संयुक्त रूप से कुंदन लाल पुत्र तेज राम, गुप्त राम और राजकृष्ण पुत्र ज्ञान चंद का था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर घटना रात के समय हुई होती तो नुकसान अधिक हो सकता था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने लोगों से अपील की कि अपने घरों के समीप घास का भंडारण न करें। लकड़ी वाले मकानों को आग से खतरा बढ़ जाता है। एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि आग की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें