फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में कब्जा कर बनाए गए मकान को गिराया

विज्ञापन
भुंतर में अवैध कब्जों को हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर क्षेत्र में कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए निर्माण को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। यह कार्रवाई उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर और तहसीलदार भुंतर नीतीश ठाकुर की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम पुलिस जवानों का दल लेकर पहुंची थी और जेसीबी की मदद से कब्जा कर बनाए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान महिला ने विरोध भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि वह अकेली रहती हैं, उनका कोई नहीं है लेकिन उसके बाद भी प्रशासन ने उनके घर का ताला तोड़ा और घर को गिरा दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ किया है कि कब्जों को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया था। बावजूद कब्जाधारियों ने जगह खाली नहीं की।
ऐसे में प्रशासन की ओर से कार्रवाई अमल में लाई है। यह कार्रवाई भुंतर मेला ग्राउंड के साथ लगते शनि मंदिर के पास की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कर दिया। जानकारी के अनुसार शनि मंदिर की आड़ में नगर पंचायत के अधीन सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत भुंतर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार भुंतर नीतीश ठाकुर ने बताया कि तहबाजारी के तहत सरकारी भूमि पर अस्थायी उपयोग की अनुमति दी जाती है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति वहां स्थायी या पक्का ढांचा खड़ा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की भूमि पर किए गए सभी कब्जों को हटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें