फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में खेली चंदन और फूलों की होली

Wed, 12 Mar 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू  में घर-घर जाकर होली गीत गाते कुल्लूवासी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी में छोटी होली पर खूब गुलाल उड़ा। चंदन और फूलों की होली के साथ ब्रज के गीतों से माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। जिला मुख्यालय ढालपुर में प्रेस क्लब कुल्लू में चंदन व फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

क्लब ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मनाई है। पर्यावरण मित्र होली मनाने के पीछे समाज को जागरूक करने का उद्देश्य रहा है।
ऐसे में जिला मुख्यालय ढालपुर में प्रेस क्लब कुल्लू में चंदन व फूलों की होली खेली गई। क्लब ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मनाई है। पर्यावरण मित्र होली मनाने के पीछे समाज को जागरूक करने का उद्देश्य रहा है। चंदन और फूलों की होली खेलकर केमिकल रंगों की होली से दूर रहने और पर्यावरण मित्र होली मनाने का संदेश दिया है। इस दौरान होली में भाग लेने वाले लोगों के साथ चंदन व फूलों के साथ होली पर्व मनाया गया। वहीं इस दौरान फिल्मी व पहाड़ी गानों पर शाम तक नाच गान चलता रहा। प्रेस क्लब के निवर्तमान प्रधान धनेश गौतम ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से मीडिया के साथी इस तरह की पर्यावरण मित्र होली का आयोजन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें