फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति, भावनाओं की अभिव्यक्ति है हिंदी: डॉ. शेफाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। हिंदी ने देश की विविध संस्कृतियों और भाषाओं को एक-दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी सुंदरता सरलता, सहजता और व्यापकता में है। यह बात राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने कही।
विज्ञापन

महाविद्यालय में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हिंदी पखवाड़े का सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर समापन हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सह-आचार्य एवं हिंदी के प्रो. दयानंद गौतम मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। प्रो. दीपा और डॉ. कंचन ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें