फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमालयन वॉरियर ने 9 विकेट से मैनचेस्टर इलेवन को हराया

Wed, 11 Feb 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में आयोजित मैच में हिमालयन वाॅरियर ने 9 विकेट से मैनचेस्टर इलेवन को धूल चटाई।
विज्ञापन

हालांकि मैनचेस्टर इलेवन 10.3 ओवर में मात्र 49 रन ही बना सकी। जबाव में हिमालयन वॉरियर ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाकर इस मैच को नौ विकट के अंतर से जीत लिया।
दूसरा मैच जीए मनाली और स्नोर वैली-दो के बीच खेला गया। इसमें जीए मनाली की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रनों का स्कोर बनाया। उसका पीछा करते हुए स्नोर वैली ने 19.3 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। उन्होंने जीए मनाली को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दिनों ढालपुर के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसके लिए 75 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतियोगिता का आगाज बीते रविवार को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने किया था। इसके बाद प्रतिदिन दो-दो मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भी मैच को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक जुटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें