हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने शहर के साथ सटे मठ में रामाबाई वन क्षेत्र में पौधे लगाए।-समिति
कुल्लू। हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति कुल्लू ने जिले में विभिन्न जगह पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। समिति ने 11 जुलाई से 15 सितंबर तक कुल्लू के साथ पूरे हिमाचल में पौधरोपण, सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
समिति के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मठ के नजदीक रामाबाई वन क्षेत्र तथा बस्तूरी और नथान में 100-100 पौधे रोपे। इसमें समिति के सदस्यों, महिला और युवक मंडल सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समिति की सहसचिव धनवंती ठाकुर ने कहा यह अभियान 15 सितंबर तक जारी रहेगा। वन रक्षक थरवन पाल, वन मित्र रोहित, सुलोचना, रेशमा,चेतना ने पौधारोपण में मुख्य भूमिका निभाई। संवाद