फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पिता प्रकाश रेटका सातवीं बार प्रधान, बेटा सुरेंद्र तीसरी बार बने जिप सदस्य

Mon, 01 Jun 2026 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

 रोहड़ू में पिता-पुत्र की जोड़ी ने एक साथ चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रकाश रेटका ने समोली पंचायत से सातवीं बार प्रधान पद का चुनाव जीता है।
विज्ञापन
पिता प्रकाश रेटका सातवीं बार प्रधान, बेटा सुरेंद्र तीसरी बार बने जिप सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उपमंडल रोहड़ू में पिता-पुत्र की जोड़ी ने एक साथ चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रकाश रेटका ने समोली पंचायत से सातवीं बार प्रधान पद का चुनाव जीता है। वहीं उनके बेटे सुरेंद्र रेटका ने सीमा रंटाड़ी वार्ड से लगातार तीसरी बार जिला परिषद सदस्य के रूप में जीत हासिल की है। 76 वर्षीय प्रकाश रेटका ने समोली पंचायत में प्रधान पद पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है। यह उनकी सातवीं चुनावी जीत है, जो उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को दर्शाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उनके बेटे सुरेंद्र रेटका ने भी अपनी जीत का क्रम जारी रखा है। सुरेंद्र इससे पहले जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने पिछला चुनाव अढ़ाल वार्ड से लड़ा था। इस बार अढ़ाल वार्ड आरक्षित होने के कारण उन्होंने सीमा रंटाड़ी वार्ड से चुनाव लड़ा और विजयी रहे। पिता और पुत्र दोनों की एक साथ जीत से उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुरेंद्र रेटका और प्रकाश रेटका ने अपनी जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहेंगे। दोनों ने जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें