फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे की उधड़ी परत, गड्ढों में दौड़ रहे वाहन

Thu, 16 Jul 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में फोरलेन पुल के समीप पड़े गड्ढे।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेश द्वार पर ही कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत जिम्मेदार एजेंसियों के दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

फोरलेन पुल के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे हर गुजरते वाहन को हादसे का अहसास करा रहे हैं लेकिन विभाग की नजर अब भी स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी मरम्मत पर ही टिकी है। हाल के वर्षों में मानसून के दौरान इस हाईवे को बार-बार नुकसान पहुंचता रहा है।
ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण यहां पानी जमा हो रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। हर दिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गौतम ठाकुर, वाहन चालक चुन्नी लाल, रेवती राम ने कहा कि सड़क के किनारे बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित नाली का निर्माण नहीं किया गया है। यही कारण है कि पानी सड़क पर ही जमा होकर नुकसान पहुंचा रहा है।
इसके अलावा बाईपास सड़क निर्माण के दौरान भारी मशीनों की आवाजाही से भी सड़क को क्षति पहुंची है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। वहीं, मनाली के वोल्वो बस स्टैंड के समीप भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में खराब सड़कें न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही हैं। स्थानीय लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि फिलहाल गड्ढों को पत्थर और गटका डालकर इसे अस्थायी रूप से भरा जाएगा, ताकि वाहनों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। लगातार बारिश के कारण स्थायी मरम्मत संभव नहीं है। बरसात समाप्त होने के बाद सड़क की पूरी तरह से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें