फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए 30 घंटे बाद खुला हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग-305 औट-बंजार-लुहरी पर 30 घंटे बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है। मार्ग पर मंगलौर-बालीचौकी के बीच बैंती पुल के पास सामान से भरा एक ट्रक फंस गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे ट्रक फंसने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। शनिवार को दिनभर हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार रात करीब 11 बजे ट्रक को ठीक किया गया और उसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इससे पहले हाईवे के अवरुद्ध होने से बसों में सफर करने वाले लोगों को उतरकर दूसरी तरफ बस पकड़नी पड़ रही थी जबकि कुल्लू से बंजार, आनी, निरमंड और रामपुर की ओर जाने वाली सीधी बस सेवा प्रभावित चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें