फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुला हाईवे-305

Thu, 23 Mar 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
छोटे वाहनों के लिए हाईवे 305 के खुलने से जलोड़ी दर्रा पहुंचे वाहन।
विज्ञापन
कुल्लू। बर्फबारी होने के कारण 20 मार्च से बंद जलोड़ी दर्रा चार दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। आनी की तरफ से एचआरटीसी की बस जलोड़ी दर्रा पहुंची है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। सोझा की तरफ से सड़क पर बर्फ जमने से अभी फिसलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बसों की आवाजाही खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन

वीरवार से दोनों तरफ से छोटे वाहन आरपार हो रहे हैं। इससे बाह्य सराज के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचना राहत भरा हो गया है। दर्रा में हुई बर्फबारी के बाद यहां बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। एनएच अथॉरिटी का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो जल्द ही हाईवे को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
चार दिनों तक आनी में फंसी एक निजी बस को भी निकाल लिया है। निगम की दो बसें अभी फंसी हैं। हाईवे 305 की स्थिति को देखते हुए निगम के चालक किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 और 25 मार्च को जिला कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इस दौरान ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। कई इलाकों में ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की भी आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने पर्यटकों को जिले के संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि छोटे वाहनों के लिए हाईवे-305 बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें