फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मृकुला मंदिर में हाई मास्ट लाइट, उदयपुर बाजार में लगेंगी 10 स्ट्रीट लाइटें

Thu, 17 Apr 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
उदयपुर में अधिकारियों के साथ साडा बैठक की अध्यक्षता करते विधायक लाहौल- स्पीति अनुराधा राणा।-संव
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। उपमंडल उदयपुर में बुधवार को दोपहर बाद साडा की बैठक हुई। स्थानीय विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें उदयपुर बाजार में वेस्ट मेनेजमेंट के साथ कूड़े को अलग-अलग लेने, तीन जगह पर कूड़ेदान लगाने सहित सार्वजनिक शौचालय में एक हजार लीटर पानी की टंकी लगाने, बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नोटिस बोर्ड, टैक्सी स्टैंड के लिए जगह चिह्नित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मृकुला देवी मंदिर के पास हाई मास्ट लाइट लगाने, बाजार में जगह-जगह 10 स्ट्रीट लाइटें लगाने, दो हैंडपंप लगाने, सिविल अस्पताल उदयपुर में दो अतिरिक्त बैंच लगाने और साडा में कुर्सियों की खरीद और अन्य अहम कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।
विधायक अनुराधा राणा इन दिनों लाहौल घाटी के दौरे पर हैं और बैठकों में भाग लेने के साथ लोगों की समस्याओं को सुन रही हैं। साडा बैठक से पहले केलांग से उदयपुर के लिए निकलते समय विधायक जगह-जगह स्थानीय लोगों से मिलीं और लोग अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रख रहे हैं। विधायक के निर्देश पर अधिकारियों ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। रास्ते में विधायक कीरतिंग, जोबरंग, रापे, राशेल, फूड़ा, रापड़िंग, कोठी, जाहलमा, जसरथ, नालडा और मूरिंग के जनप्रतिनिधियों सहित जनता से मिलीं और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। साडा बैठक में एसडीएम उदयपुर मनोज कुमार, नायब तहसीलदार राम दयाल, अधिशाषी अभियंता लोनिवि पवन राणा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें