उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। लाहौल घाटी के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब घाटी में बच्चों के बीमार होने पर परिजनों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. अजय वेद ने क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में ज्वाइन किया है। प्रदेश सरकार ने डाॅ. अजय वेद का सीएचसी शिलाई (सिरमौर ) से आरएच केलांग के लिए तबादला किया है। डॉक्टर मूलतः लाहौल घाटी के जाहलमा गांव से हैं। उनके केलांग अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के तैनाती पर लोगों में खुशी है।
अस्पताल शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से लोगों को अपने बच्चों के बीमार होने पर छोटी सी बीमारी के उपचार के लिए भी कुल्लू या बाहर की ओर दौड़ना पड़ रहा था। राज्य सरकार ने शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. अजय वेद के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के लिए तैनाती के आदेश जारी किए थे, बुधवार को उन्होंने आरएच केलांग में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। 24 माह बाद लाहौल को शिशु रोग विशेषज्ञ मिला है। घाटी के लोगों ने विधायक लाहौल-स्पीति के साथ प्रदेश सरकार का आभार जताया है। इससे पूर्व डाॅ. अरुणिमा भारद्वाज ने तीन सितंबर 2021 से 13 अप्रैल 2022 तक आरएच केलांग में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रोशन लाल ने कहा कि बुधवार से आरएच केलांग में डाॅ. अजय वेद ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।