फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ऊंच-नीच, जात पात पर नाटक से किया प्रहार

Fri, 07 Jul 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में रंगकर्मी रेवत राम विक्की ने समाज में फैली कुरीतियों पर अपने अभिनय से प्रहार किया। कुल्लू रंग मेला की दूसरी संध्या में कलाकार रेवत राम विक्की ने एकल अभिनय कर डॉ. देवकन्या ठाकुर की लिखित कहानी मोहरा का मार्मिक प्रस्तुतिकरण किया।
विज्ञापन

प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर के निर्देशन में इस नाट्य प्रस्तुति ने समाज में फैली जात-पात और ऊंच-नीच की बुराई पर चोट की। नाटक अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले शिल्पी नीरतू के जीवन पर आधारित रहा।
शिल्पी का छोटा बच्चा समाज में फैली ऊंच-नीच और जात-पात पर बहुत से मूक प्रश्नों को उठाता है। बच्चा समझ नहीं पाता कि जब उसका बाप नीरतू देवता के मोहरे को भक्ति भाव से बनाया। उन्हें कला रूप में सजाया तो फिर मोहरा जैसे ही देव रथ में प्रतिष्ठित हुए तो बनाने वाला ही उन मोहरों को क्यों नहीं छू सकता।
विज्ञापन

जब वह मासूम बच्चा अन्य बच्चों की तरह मंदिर में देव रथ को प्रणाम करने गया तो उसे क्यों मारा पीटा और अधमरा कर दिया। यह सब प्रश्न लेकर जब वह अपने बाप की ओर मुखातिब होता है, तो बाप इतना ही क्यों कहता है कि अभी उम्र नहीं है तेरी कि तू ये सब कुछ समझ सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें