कुल्लू महाविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश पाने के लिए गार्ग दर्शन केंद्र पर पहुंचे नए छात्र-छात
कुल्लू। जिले के महाविद्यालयों में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में यूजी प्रथम वर्ष के लिए 2,520 सीटें उपलब्ध हैं लेकिन सात दिनों में 4,926 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। बता दें कि यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए आठ जुलाई अंतिम दिन है।
महाविद्यालय कुल्लू में बीए, बीएससी, बीकॉम और वीवॉक में विद्यार्थी यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने 26 विषयों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। राजकीय महाविद्यालय बंजार, हरिपुर और सैंज में भी आठ जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि एक सप्ताह में यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 4,926 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। संवाद