फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन का मुख्य सप्लायर दिल्ली से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस कुल्लू ने हेरोइन का मुख्य सप्लायर दिल्ली से पकड़ा है। आरोप अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट का रहने वाला है। साथ ही उससे 15 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पुलिस की विशेष जांच टीम को सूचना मिली थी कि हेरोइन सप्लायरों में ज्यादातर अफ्रीकी नागरिक हैं।
विज्ञापन

अफ्रीकी आरोपी दिल्ली से नेटवर्क चला कर रहे हैं। हिमाचल के साथ भारत के अन्य राज्यों के युवाओं को हेरोइन के जाल में फंसाया जा रहा है। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम ने दिल्ली से एक अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट का युवक दबोचा। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के अंतर्गत उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 15 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। आरोपी डेनियल (27) निवासी आइवरी कोस्ट को गिरफ्तार करने के बाद कुल्लू लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने हेरोइन के मुख्य सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास वैद्य पासपोर्ट या वीजा नहीं है। आरोपी गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। उसके खिलाफ विदेशी एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस की ओर से जुलाई 2019 से अभी तक 24 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स के अवैध व्यापार के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। इनमें अफ्रीकी मूल के हेरोइन सप्लायर 18 हैं। उन्होंने कहा कि 15 अभी भी जेल में बंद हैं। युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें