फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौकी डोभी पंचायत में जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारियों के लक्षणों की पहचान की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। विकास खंड कुल्लू की वाली ग्राम पंचायत चौकीडोभी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर 60 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि अन्य बीमारियों के टेस्ट भी मौके पर किए। इसके अलावा चिकित्सकों ने ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के लक्षणों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

ग्रामीणों को बताया गया कि वे कैसे बीमारी के लक्षण पहचान कर समय पर उपचार करवा गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। पंचायत के प्रधान सुमन पराग ने कहा कि नियमित अंतराल में ग्रामीणों को निरोग रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया और निशुल्क दवाएं और टेस्ट भी किए गए। इस शिविर में ग्रामीणों को सुबह 10:30 से दोपहर 03:00 बजे तक उपचार किया गया। कहा कि पंचायत के ग्रामीणों को शिविर का फायदा निश्चित तौर पर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें