फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वास्थ्य विभाग डायरिया से निपटने के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बरसात में डायरिया की चपेट में आने वाले मरीजों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीजों के लिए दवा उपलब्ध रहेगी। बरसात में डायरिया का खतरा बना रहता है। खतरे को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर दी है। विभाग ने पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में संचालित प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, नागरिक अस्पताल और क्षेत्रीय अस्पताल में दवाएं उपलब्ध करवा दी हैं। ऐसे में हर क्षेत्र के मरीजों को दवा मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को निमोनिया और डायरिया की चपेट में आने से बचाने के लिए घर-द्वार पर ओरआरएस और जिंक की दवा उपलब्ध करवाई है। अब बरसात के सीजन में डायरिया के मामले न आएं और लक्षण दिखने पर मरीजों का उपचार समय पर हो सके, इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर कहा कि डायरिया एक गंभीर संक्रमण है। यह बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। ऐसे में विभाग हर स्वास्थ्य खंड में मामलों पर निरंतर नजर बनाए रखेगा। मरीजों का समय पर उपचार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में संक्रमण न फैले और लोग सुरक्षित रहें। कहा कि हर स्वास्थ्य केंद्र में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें