ब्राह्मण जन कल्याण सभा के पदाधिकारी स्वर्गीय लाल चंद्र प्रार्थी जयंती पर पूजा पाठ करते हुए। सं
कुल्लू। ढालपुर मैदान में शुक्रवार को पूर्व मंत्री दिवंगत लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती मनाई गई। जिला ब्राह्मण जन कल्याण सभा ने दिवंगत प्रार्थी की ओर से रोपे गए मोहनी के पेड़ के नीचे हवन पाठ किया।
इस दौरान सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम, दिवंगत लालचंद प्रार्थी के पौत्र अनुराग प्रार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनमोहन गौतम ने लालचंद प्रार्थी के किए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रार्थी ने कुल्लू ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया है जबकि कुल्लू जिले की जनता उन्हें कभी नहीं भुला सकती। प्रार्थी ने संस्कृति से लेकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है। जिलावासियों को उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
उनके पौत्र अनुराग प्रार्थी ने भी अपने दादा से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि उनके दादा दिवंगत प्रार्थी ने अपना अमूल्य योगदान दिया है जिसके लिए सरकार के स्तर पर भी उनकी प्रतिमा कुल्लू में स्थापित करने की बात कही थी लेकिन अभी तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संवाद