टकरासी मंदिर में हवन पाठ को पहुंचे माता बूढ़ी नानिग के कारकून। स्त्रोत देवलू
कुल्लू। जिले के टकरासी में चल रहे मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रघुपुर घाटी के देवी-देवता के कारकून और हारियान हवन-पाठ में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को माता बूढ़ी नागिन बालू के हारियान धार्मिक कारज में शामिल हुए।
मंदिर में चल रही पूजा, पाठ और हवन में भाग लिया। माता के कारदार ध्यान सिंह की अगुवाई में 20 से अधिक कारकून धार्मिक कारज में शामिल हुए। पूज कमेटी के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, कारदार अमर सिंह, मंगल चंद और सलाहकार लीला प्रसाद ने कहा कि दसवें दिन माता बूढ़ी नागिन बालू के कारकूनों ने हवन पाठ में भाग लिया। प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी 500 से अधिक लोग नवनिर्मित मंदिर को देखने पहुंचे। संवाद