फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद वापिस लौटे हरियाणा के सीएम खट्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पड़ोसी राज्य हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कुल्लू-मनाली की शांत वादियों को निहारने के बाद सोमवार को वापस चले गए। चार दिनों तक सीएम खट्टर ने नग्गर के साथ जाणा गांव में ही डेरा डाले रखा। अपने दौरे के बीच नग्गर के घुड़दौड़ में ठहरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। हालांकि यह महज एक शिष्टाचार भेंट थी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले। गोविंद ठाकुर ने उन्हें कुल्लवी टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। इसके साथ उन्हें कुल्लू की काष्ठकला को दर्शाता हुए स्मृति चिन्ह भी दिया। शिक्षा मंत्री ने कई मुद्दों पर चर्चा भी की। सोमवार सुबह हरियाणा के सीएम खट्टर भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह के घर पहुंचे और नाश्ता किया। नाश्ते में पारंपरिक व्यंजन सिड्डू परोसे गए। इस दौरान यहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उनसे मिले। इसके बाद वह धार्मिक नगरी मणिकर्ण पहुंचे। भुंतर एयरपोर्ट से विमान में दोपहर बाद सीएम खट्टर हरियाणा लौट गए। बेशक यह सीएम खट्टर का निजी दौरा था लेकिन चार दिनों तक वह यहां पर कई बड़ी हस्तियों से मिले। जाणा गांव में खट्टर ग्रामीण संस्कृति से बखूबी रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें