फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हस्तनिर्मित उत्पाद बने पर्यटकों की पहली पसंद

विज्ञापन
मनाली में लगी पीएम विश्वकर्मा की प्रदर्शनी। संवाद
विज्ञापन
मनाली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मनाली में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 18 में से आठ ट्रेड से संबंधित कारीगरों की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए गए। पर्यटकों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई और हस्तनिर्मित वस्तुएं उनकी पहली पसंद बनीं।
विज्ञापन

एमएसएमई के हिमाचल प्रभारी एके गौतम ने बताया कि भारत सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। योजना का उद्देश्य पारंपरिक हुनर से जुड़े कारीगरों को प्रोत्साहित करना और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनी में हिमाचली कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें हिडिंबा मंदिर और बिजली महादेव मंदिर की प्रतिकृतियां, हाथ से बुने स्वेटर, टोपियां और धागों से बनाए गए फूलों सहित अन्य उत्पाद शामिल रहे। पर्यटकों ने इन उत्पादों को देखा और खरीदारी में भी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें