फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मातृ-शिशु खंड में चलेगी गायनी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गर्भवती महिलाओं का उपचार अब नए भवन में होगा। अस्पताल के मातृ शिशु खंड में सोमवार से गायनी ओपीडी शुरू होगी। नवजात शिशुओं का टीकाकरण भी अब इसी भवन में किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कुल्लू अस्पताल के अलग खंड के उद्घाटन के एक सप्ताह बाद मरीजों को उपचार संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बता दें कि अस्पताल में करीब 13 करोड़ की लागत से मातृ-शिशु खंड का निर्माण किया गया है, जिसमें सिर्फ गर्भवती और बच्चों का उपचार की व्यवस्था रहेगी। अन्य सभी बीमारियों के मरीजों का उपचार पूर्व की भांति अस्पताल में स्थापित ओपीडी में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मातृ-शिशु खंड में अस्पताल प्रबंधन ने चार ओपीडी स्थापित की है, जिनमें दो ओपीडी में गर्भवती महिलाओं और दो में बच्चों का उपचार किया जाएगा। हालांकि अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है।
ऐसे में अभी मात्र गायनी ओपीडी को ही सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नवजात शिशुओं को लगने वाले आवश्यक टीके भी इस खंड में लगाए जाएंगे। मातृ-शिशु खंड में बच्चों के उपचार के लिए ओपीडी की व्यवस्था है, लेकिन शिशु रोग विशेषज्ञ न होने के कारण अभी उपचार के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक के आते ही इस ओपीडी को शुरू कर दिया जाएगा। उधर, इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि मातृ-शिशु खंड में सोमवार से गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए ओपीडी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें