फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कीह मठ में रीति रिवाजों के साथ मनाया गुतोर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के विश्वप्रसिद्ध कीह मठ में सोमवार को वार्षिक गुतोर महोत्सव श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस धार्मिक महोत्सव में लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मठ में आयोजित विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। 19वें टीके लोछेन टुल्कु रिंपोछे से आशीर्वाद प्राप्त किया। काजा की एडीसी शिखा सिमटिया विशिष्ट अतिथि तथा तंग्युत गोंपा के खेनपो फोरबू त्सेरिंग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मठ के भिक्षुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं और बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महोत्सव में बौद्ध परंपरा के अनुसार विशेष धार्मिक अनुष्ठान, प्रार्थनाएं और पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान विश्व शांति, मानव कल्याण, समस्त प्राणियों के सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। मुख्य अतिथि विधायक अनुराधा राणा ने 1 लाख रुपये की राशि अपनी ऐच्छिक निधि से कार्यक्रम को देने की घोषणा की। 19वें अवतारी टीके लोछेन टुल्कु रिंपोछे ने श्रद्धालुओं को करुणा, अहिंसा और मानव सेवा का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें