फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून तक जमा करवाएं फीस

Mon, 06 Jun 2016 10:34 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
15 जून तक चुकानी होगी फीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की सोमवार को ढालपुर में आयोजित मासिक बैठक में गुरिल्लाओं की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि कोर्ट केस में वकील की निर्धारित फीस  15 जून तक किसी भी सूरत में जमा करें। फीस जमा न करने वालों को कोर्ट केस लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के मुख्य सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि पांच जुलाई को कोर्ट केस की सुनवाई है। यह केस फाइनल डिस्पोजल के लिए तैयार है।
विज्ञापन


संगठन से निष्कासित सदस्य कोर्ट केस के विषय में झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। इसलिए संगठन अब हर जिलों में बैठकें कर ऐसे दुष्प्रचार करने वालों को बेनकाब करेगा। इसी संदर्भ में बंजार सर्कल की बैठक दस जून को लारजी में रखी गई है। इस दौरान जिला महिला अध्यक्ष मीना कुमारी शर्मा, जिला प्रवक्ता चुनी लाल ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान रूप सिंह राणा, अनूप राम, राम सिंह, मुरलीधर, रमानंद, भवानी शर्मा, धर्म सिंह कटोच, पद्म राणा, वीर सिंह, कमल चंद, ठाकुर चंद, बुद्धि सिंह, किशन चंद, भाग चंद, निर्मला देवी, नीमू देवी, मैना देवी, डुगली देवी, शांति देवी, केसरी देवी, शांता देवी, कली देवी, नाथी देवी, बीना देवी, भुवनेश्वरी, जगती देवी, देवकी देवी, शकुंतला देवी और पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें