वन वृत्त कुल्लू में 35 पदों के लिए हो रही वन रक्षक की भर्ती प्रक्रिया का लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 11 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दी गई परीक्षा में 927 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें 88 उम्मीदवारों ने परीक्षा को पास किया है। वहीं पांच से सात दिसंबर तक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागी का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। इसके लिए वन विभाग ने सभी उम्मीदवारों तय तिथि और समय को देखते हुए बुुलावा पत्र भेजे गए हैं। कुल 35 पदों में से 7 पदों को भूतपूर्व सैनिकों से भरे जाएंगे। वहीं 28 पदों को लिखित परीक्षा पास करने वाले 88 उम्मीदवारों से भरे जाएंगे।
इस संबंध मे वन वृत्त कुल्लू के अरण्यपाल बीएल नेगी ने कहा कि परिणाम पूर्ण सर्तकता से तैयार किया गया है। बावजूद परिणाम में कोई त्रुटी पाई गई तो उसे ठीक करने के लिए वन विभाग पूर्ण अधिकार रखता है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर में 104, 107, 112, 117, 121, 133, 134, 143, 144, 154, 174, 194, 199, 212, 244, 247, 254, 262, 267, 270, 272, 277, 278, 287, 311, 320, 323, 330, 337, 338, 346, 347, 354, 355, 359, 362, 375, 380, 394, 403, 404, 408, 409, 415, 457, 486, 491, 517, 529, 539, 569, 572, 599, 639, 703, 705, 715,762, 790, 797, 799, 804, 809, 818, 825, 832, 885, 891, 893, 900, 916, 934, 940, 945, 978, 987, 999, 1001, 1005, 1011, 1040, 1041, 1042, 1046, 1048, 1050, 1052 तथा 1053 शामिल हैं।