फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन में एकजुटता बनाए रखें गुरिल्ला सदस्य : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर में एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने की बैठक
विज्ञापन

चेयरमैन बोले, संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे स्वयंभू नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन देश के 9,100 सदस्यों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। सोमवार को ढालपुर में एसएसबी गुरिल्ला संगठन की आयोजित बैठक में कहा कि जिले में 1436 महिला और पुरुष गुरिल्ला सदस्य हैं। कुछ स्वयंभू नेता संगठन की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। गुरिल्ला एकजुटता से संगठन के साथ खड़े रहें और इन स्वयंभू नेताओं के बहकावे में न आएं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने कहा कि बैठक में गुरिल्लाओं के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में शामिल नामों के क्रमांक नंबर साझा किए गए। कहा कि गुरिल्लाओं से अपील की जा रही है कि हर मासिक बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि 16 अप्रैल को गुरिल्ला संगठन के मामले की सुनवाई किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई थी। अब गुरिल्लाओं को आगामी तिथि का इंतजार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें