फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन आर्मी ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
ढालपुर में बास्केटबाल में दमखम दिखातीं खिलाड़ी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। मनु मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता-2021 का फाइनल मैच सोमवार को ग्रीन आर्मी और रुद्रा स्पोर्ट्स टीम के बीच खेला गया। इस मैच में ग्रीन आर्मी ने रुद्रा स्पोर्ट्स को 90-75 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में तीन दिनों तक चली बास्केटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन चार मैच खेले गए। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच रुद्रा स्पोर्ट्स और बिलासपुर के बीच हुआ। मैच में रुद्रा स्पोर्ट्स ने बिलासपुर को 95-80 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रीन आर्मी और डीएवी कांगड़ा के बीच हुआ। इसमें ग्रीन आर्मी ने डीएवी कांगड़ा को 105-80 से मात दी। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच ग्रीन आर्मी और रुद्रा स्पोर्ट्स के बीच हुआ। इसमें ग्रीन आर्मी ने मैच को एक तरफा बनाकर रुद्रा स्पोर्ट्स को 90-75 से शिकस्त दी। साथ ही महिला वर्ग का पहला फाइनल मैच भी हुआ। इसमें खिताब के लिए कुल्लू और मनाली की टीमें आपस में भिड़ी। दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। मैच में कुल्लू ने मनाली को 30-25 से हराया। बास्केटबाल प्रतियोगिता-2021 के समापन कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की युवा समन्वयक सोनिका चंद्रा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में ग्रीन आर्मी के रुपेंद्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बास्केटबाल प्रतियोगिता के संयोजक टीके राजपूत ओर पवन ने कहा कि ढालपुर में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 18 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें