फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेडल लेकर लौटीं छात्राओं का भव्य स्वागत

Mon, 02 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की छात्राओं ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। मेडल विजेता छात्राओं का सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने 26 से 28 नवंबर तक इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से कांगड़ा में करवाई गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल्लू का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। पल्लवी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, कोमल ने 43 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और महेश्वरी व सुहानी ने कांस्य पदक जीते। पल्लवी का दूसरी बार राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें