फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क के विस्तार में आने वाली भूमि का मिले उचित मुआवजा

Mon, 02 Dec 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अनुराधा की अगुवाई में सीएम और राजस्व मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

लाहौल में बीआरओ डबललेन करने जा रहा तांदी-थिरोट-किलाड़-संसारीनाला सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की तांदी-किलाड़-संसारीनाला सड़क को डबललेन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आने वाली भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
घाटी के किसानों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से सड़क के विस्तारीकरण में आने वाली जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अनुराधा राणा की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि तांदी-थिरोट-किलाड़-संसारीनाला सड़क के विस्तारीकरण का कार्य सीमा सड़क संगठन की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। भूमि अधिग्रहण की सूचना भी जारी हो चुकी है। जिन किसानों की कृषि योग्य जमीन सड़क के विस्तारीकरण में आ रही है, उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलेगा। लोगों के अनुसार मौजूदा सर्किल रेट विभिन्न मुहालों और इलाकों से बहुत कम दर्शाया गया है। कहा कि किसानों के पास भू-मिल्कीयती घासनी को मिलाकर दो हेक्टेयर से कम जमीन है। जिस भूमि का अधिग्रहण होना है, वह कृषि योग्य भूमि है। कहा कि तांदी से उदयपुर तक भू-अधिग्रहण की प्राथमिक अधिसूचना ग्राम सभा एवं पंचायत की सहमति के बिना-विमर्श किए ही जारी कर दी गई है। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि तांदी-थिरोट-किलाड़-संसारीनाला सड़क के विस्तारीकरण के लिए भूमि का अधिग्रहण होने पर प्रभावित लोगों को जिला मुख्यालय केलांग की तर्ज पर सर्किल रेट के तहत मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री ने इस पर आश्वस्त किया है। प्रतिनिधिमंडल में ठोलंग के सुरेश कुमार, रांगवे के सुशील आनंद, बिशन दास परशीरा और सिस्सू के प्रेम चंद भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें