फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवी-देवताओं का आगमन से भुंतर मेले का भव्य आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर(कुल्लू)। शहर में चार दिवसीय शाढ़ी मेला देवी-देवताओं के आगमन से शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर बाद देवी-देवताओं का आगमन शुरू हुआ और भव्य देव मिलन देखने को मिला। ज्वाला माता शमशी, देवता अजय, देवता बालक महेश्वर, माता कोयला अपने हारियानों सहित मेले में ढोल नगाड़ों की थाप पर पहुंचीं। मेला समिति के सदस्य भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि भुंतर शाढ़ी जाच मेले को इस वर्ष अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की विशेष कोशिश की गई है। इस बार मेले में न केवल प्राचीन देव व लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, बल्कि स्थानीय जनता के साथ-साथ देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर आने वाले व्यापारियों के लिए इस बार बेहतर सुविधाएं और उचित व्यापारिक स्थान मुहैया करवाया गया है। मेले में उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर मेला स्थल पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार प्लाॅट आवंटन से करीब 20 लाख का राजस्व जुटाया गया है।
अभी प्लाॅट आवंटन जारी है। मेले के मुख्य आकर्षणों में शामिल चार सांस्कृतिक संध्याओं के लिए इस बार हिमाचल के बेहतरीन और नामी लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। देवताओं और देवलुओं के ठहरने और बैठने के लिए कमेटी की ओर से देवस्थानों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें