फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में बनेगा ग्रेडिंग पैकिंग केंद्र, कसौटी पर खरा उतरेंगे उत्पाद

Mon, 21 Apr 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
खेगसू, पतलीकूहल के बाद भुंतर सब्जी मंडी में मिलेगी सुविधा, कमाई में दूसरे स्थान पर है सब्जी मंडी
विज्ञापन

एपीएमसी ने किया एक करोड़ के बजट का प्रावधान, अनुमति के निदेशालय भेजा है प्रारूप

गौरी शंकर
कुल्लू। सब्जी मंडी भुंतर में किसानों-बागवानों के लिए ग्रेडिंग पैकिंग केंद्र की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों-बागवानों के उत्पाद बाजार की कसौटी पर खरा उतरेंगे। उनके उत्पाद को अच्छे दाम भी मिलेंगे।
इससे पहले यह सुविधा जिले की नौ सब्जी मंडियों में से खेगसू और पतलीकूहल सब्जी मंडी में ही थी। अब भुंतर सब्जी मंडी में भी ग्रेडिंग पैकिंग केंद्र की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

एपीएमसी ने इसके निर्माण के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका एक प्रारूप निदेशालय को भेजा है। अनुमति मिलने के बाद ग्रेडिंग पैकिंग केंद्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एपीएमसी के अधिकारियों के अनुसार भुंतर सब्जी मंडी में ग्रेडिंग पैकिंग केंद्र स्थापित करने के लिए पहले शेड का निर्माण किया जाना है। उसके बाद शेड में मशीनरी स्थापित की जाएगी।
जानकारों के अनुसार फलों और सब्जियों के ग्रेडिंग पैकिंग उपकरण से कृषि उत्पादों को गुणवत्ता, आकार के हिसाब से क्रमबद्ध करने में सहायता मिलेगी, जिससे उत्पादों को मापदंडों के अनुरूप पैक किया जा सकेगा। इसका किसानों और बागवानों को निश्चित रूप से फायदा पहुंचेगा।

एक करोड़ रुपए होगा खर्च
भुंतर की सब्जी मंडी में ग्रेडिंग पैकिंग केंद्र स्थापित करने के लिए एपीएमसी ने 1 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। जिले की नौ सब्जी मंडियों में से भुंतर सब्जी मंडी कारोबार करने में दूसरे स्थान पर है। यहां से एपीएमसी को वर्ष में 1 करोड़ 78 लाख 61 हजार 900 रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।


सब्जी मंडियों में किसानों को सुविधा मिले इसके लिए एपीएमसी कार्य कर रही है। खेगसू, पतलीकूहल, बंदरोल के बाद अब भुंतर में ग्रेडिंग पैकिंग केंद्र स्थापित किया जा रहा है। - राम सिंह मियां, अध्यक्ष, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति
विज्ञापन


भुंतर सब्जी मंडी में ग्रेडिंग और पैकिंग केंद्र स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। निदेशालय से इसकी अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसका किसानों-बागवानों को फायदा पहुंचेगा। - दशगुन सूद, सचिव, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें