भुंतर में हिमाचल पेंशनर महासंघ की बैठक में भाग लेते पेंशनर।-संघ
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता भुंतर खंड के प्रधान योगराज शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ जारी न होने को लेकर रोष प्रकट किया। पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू के जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की अदायगी सरकार के पास लंबित है, उसे जल्द जारी किया जाए। पेंशनर लंबे समय से वित्तीय लाभ जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले दो नए सदस्यों मेघ चंद शर्मा और रामपाल ने एसोसिएशन की सदस्यता ली। सिविल पेंशनर्स एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड के महासचिव रामलाल शर्मा और वित्त सचिव टार्जन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद