फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में 134 में से 35 सड़कों से हटाई बर्फ

Sat, 07 Feb 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के जोबरंग सड़क से बर्फ हटाने में जुटी जेसीबी।-संवाद
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने तेज किया सड़क बहाली का कार्य
विज्ञापन

मयाड़, नैनगार और योचे संपर्क सड़क पर भी काम हुआ तेज
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में लोक निर्माण विभाग ने अपने अधीन आने वाली 134 में से 35 सड़कों से बर्फ हटा दी है। पिछले दिनों घाटी में हुई बर्फबारी के बाद सड़कें बंद पड़ गई थीं।
इनमें मुख्य मार्ग बीआरओ ने बहाल कर लोगों को राहत प्रदान कर दी है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग ने भी सड़कों को बहाल करने का कार्य तेज कर दिया है। सीमा सड़क संगठन ने मनाली से संसारीनाला तक सड़क को कड़ी मशक्कत कर पहले ही यातायात के लिए बहाल कर लोगों को बड़ी राहत दी है। अब पीडब्ल्यूडी भी संपर्क सड़कों की बहाली में निरंतर प्रयासरत है।विभागीय अधिकारियों का दावा है कि परिस्थितियां अनुकूल रहने पर जल्द सभी सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस दिशा में विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने पहले से ही लोनिवि को लाहौल-स्पीति जिले की सभी सड़कों को शीघ्र यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लाहौल घाटी में बर्फबारी हो जाने से दुर्गम क्षेत्र मयाड़, नैनगार और योचे गांवों के लोगों को बर्फ के बीच आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। मयाड़ घाटी के लिए उदयपुर से खंजर तक 32 किमी लंबी सड़क है। इस सड़क पर विभाग ने 15 किलोमीटर तक सड़क से बर्फ साफ कर दी है। मूरिंग-नैनगार सड़क पर चोखंग गांव तक बर्फ हटा दिया है। योचे गांव के लिए विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है दो तीन में उस सड़क से भी बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशाषी अभियंता पवन राणा ने बताया कि लाहौल में विभाग के अधीन 134 में से 35 सड़कों से बर्फ हटा दी है। शेष सड़क बहाली का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि उदयपुर वाया त्रिलोकनाथ सड़क भी फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें