फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ का भुगतान करे सरकार : सेस राम

Sat, 07 Jun 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की मासिक बैठक प्रधान योगराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि पेंशन भोगियों की वित्त संबंधी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान सेस राम ठाकुर ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के 2016 से लेकर लंबित एरियर, रिवाइज ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और अन्य लंबित वित्तीय लाभ का जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने सरकार से लंबित महंगाई भत्ते का भी भुगतान करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। बैठक में जिला प्रधान सेस राम ठाकुर, भुंतर खंड के प्रधान योगराज शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान गिरधारी लाल डोगरा, खंड सचिव रामलाल शर्मा, वित्त सचिव टार्जन शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान छिमे अंगमों उपस्थित रहे। बैठक में 60 से अधिक पेंशनरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें