फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मांगों पर विचार कर रही सरकार : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की बैठक सोमवार को ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन की महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने की। बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे मामले को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि वे संगठन की बैठकों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि केस के साथ टैग किए गए दूसरे मामले की पिछली सुनवाई 25 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन अचानक परिस्थितियों के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को तय की गई है।
चेयरमैन ने कहा कि सरकार संगठन की मांगों पर विचार कर रही है, लेकिन देशभर में सदस्यों की संख्या 70,000 से अधिक होने के कारण वित्तीय बोझ एक प्रमुख चुनौती बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया स्तर पर लगभग 15,000 सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। इस दौरान संरक्षक राजेश तनवर, वरिष्ठ अध्यक्ष चुनीलाल, महासचिव आंगमो देवी, जोगी राम, चने राम, रामू सिंह और जगती देवी आदि सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें