फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली से बारी के आधार पर रवाना हुईं 40 टैक्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में नंबर (बारी-बारी) के आधार पर टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। मनाली के स्थानीय पर्यटन स्थलों सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ, अटल टनल रोहतांग और सजला वाटरफाॅल को छोड़कर कुल्लू की ओर के सभी रूटों पर अब बारी-बारी से टैक्सी चलेगी। सोमवार को लगभग 40 टैक्सियों का नंबर आया।
विज्ञापन

हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने नंबर आधार पर सेवाएं देनी शुरू की हैं। रविवार शाम से टैक्सी की बुकिंग के लिए मांग आई। यूनियन के प्रधान राजकुमार ने कहा कि पहले दिन सोमवार को नग्गर, जाणा, कुल्लू, मणिकर्ण के लिए लगभग 40 टैक्सी रवाना की गईं। उन्होंने कहा कि अब सीधे तौर पर कोई ऑपरेटर नहीं जा सकेगा। पहले यूनियन में मांग देनी पड़ेगी। इससे ऑपरेटर मनमर्जी का किराया नहीं ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें