फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के गठन का मिला आश्वासन : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन का आश्वासन दिए जाने का हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने स्वागत किया है। बोर्ड का गठन होने से शास्त्र संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह बात ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से 19 अक्तूबर को मौहल में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सभा की कार्यप्रणाली, समस्याओं और दायित्वों से अवगत करवाया और ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग रखी।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इससे ब्राह्मणों को शास्त्र संस्कृति को आगे बढ़ाने में आ रही विभिन्न कठिनाइयों को हल करने में मदद मिलेगी। इस दौरान मुख्य सलाहकार देवराज शर्मा, लीला गोपाल शर्मा, डॉ. भूपिंद्र गौतम, खेमराज, केके शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें