कुल्लू। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिलानाल में बेटी बचाओ जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें शिलानाल पंचायत के लोगों ने भाग लिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बेटी बचाओ अभियान के तहत महिलाओं और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। नवजात बेटियों को विभाग की ओर से गिफ्ट दिए गए। उनके नाम के क्षेत्र में पौधे भी रोपित किए गए।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल स्टाफ, एसएमसी पदाधिकारी, महिला मंडल पदाधिकारी, सदस्य, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद