खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव मंदिर न्योली में 9 फरवरी को घी-खिचड़ी का भंडारा होगा। मंदिर कमेटी ने भंडारे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जुआणी महोदव के मंदिर में माघ में घी-खिचड़ी का भंडारा लगाया जाता है।
नौ फरवरी को सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में रुद्राभिषेक यज्ञ होगा। देवता के पुरोहित मनोज शर्मा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ करेंगे। दोपहर बाद पूर्णाहुति डाली जाएगी।
इसके बाद घी-खिचड़ी का प्रसाद हारियानों और श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। देवता के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि थरमाण, न्योली, बराधा, जगोट, प्रेमगढ़, शांगरीबाग, जुआणी, ओड़ीधार के अलावा त्राबंली, बारीतुनी, घराकड़ और किंजा के हारियान भी मंदिर में पहुंचकर देवता के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेंगे। संवाद