कुल्लू। जिले की उन सभी ग्राम पंचायतों में राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार अनुपूरक मतदाता सूचियां तैयार की जा रही हैं, जिनमें इस साल चुनाव होने हैं।
यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो जाएगी या हो गई है, वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है, वे भी अपने दावे एवं आपत्तियां संबंधित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में 28 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं। संवाद