फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी ने अटल टनल और जलोड़ी से रोकी बसों की आवाजाही

विज्ञापन
रघुपुर क्षेत्र में हुई बर्फबारी का नजारा। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। बारिश-बर्फबारी से जिले के दो मुख्य हाईवे पर बस सेवा बंद हो गई है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वीरवार को भी जरूरतमंद लोगों को मनाली से लाहौल के बीच अटल टनल होकर फोर बाई फोर वाहनों में सफर करना पड़ा है। दूसरे वाहनों को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा हाईवे-305 पर जलोड़ी दर्रा को भी फोर बाई फोर वाहनों से आरपार किया। कई लोगों ने सोझा से लेकर जलोड़ी दर्रा तक पैदल ही सफर किया। बसों के नहीं चलने से मार्च में भी लोगों को जनवरी-फरवरी की तरह दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। कुल्लू से आनी, रामपुर, बागीपुल रूट पर भेजी गई तीनों बसों को नहीं निकाला जा सका है।
निगम मौसम खुलने का इंतजार कर रहा है। सानी कुमार, परस राम चौहान, दीपेश, रिंकू ठाकुर व ओम प्रकाश ने कहा कि वे जलोड़ी दर्रा से पैदल सोझा पहुंचे हैं। कहा कि जलोड़ी दर्रा में भले ही बर्फ आठ से दस सेंमी है, लेकिन बसों को चलाना खतरनाक है। कुल्लू से भेजी बसें घियागी तक ही जा सकीं।
विज्ञापन

एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि मौसम को देखते हुए बस चालकों को बसों को सुरक्षित जगहों तक ही ले जाने के लिए कहा गया है। भूस्खलन होने से बसों व सवारियों को खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि निगम की तीन बसें जलोड़ी दर्रा बंद होने से फंस गई है। उन्हें मौसम खुलने पर निकाला जाएगा। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मौसम जैसे ही खुलेगा जलोड़ी दर्रा बहाल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें