फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बगीचों में नए गड्ढे बनाने में जुटे बागवान

Thu, 06 Feb 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी के बाद नए पौधे लगाने में जुटे, तौलिये बनाने का काम भी शुरू
विज्ञापन

बगीचों में नमी होने के बाद फिर बढ़ी सेब, प्लम और जापानी फल के पौधों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश और बर्फबारी के बाद बागवानों ने बगीचों का रुख कर लिया है। बागवान नए पौधे लगाने के लिए गड्ढे बनाने में जुट गए हैं। तौलिये बनाने का काम भी निपटाया जा रहा है। दूसरी ओर, बर्फबारी के बाद सेब, प्लम और जापानी फल के पौधों की मांग फिर बढ़ गई है।


गौर रहे कि जनवरी में कई बागवानों ने प्लम, जापानी फल और सेब के पौधे खरीद कर रखे थे। बागवान नए पौधों को बगीचों में नहीं लगा पा रहे थे। बगीचों में नमी कम थी। बारिश के बाद नमी हो गई है। नमी के बीच बगीचों में पौधे लगाने से इनके सूखने की संभावना नहीं रहती है। कई बागवानों ने अभी गड्ढे नहीं बनाए थे। इस इस काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान बारिश-बर्फबारी के बाद बगीचों में व्यस्त हो गए हैं। फरवरी महीने में नए पौधे लगाने के साथ बागवान पॉलिनेशन के लिए कलमें लगाने की भी तैयारी कर रहे हैं। बारिश के बाद नर्सरियों में सेब, प्लम, जापानी फल, खुमानी आदि के पौधों की मांग ने एक बार फिर बढ़ गई है। नर्सरियों में नए पौधों की खरीद के लिए बागवान पहुंच रहे हैं। 15 फरवरी तक पौधों की मांग इसी तरह बनी रहने की उम्मीद है। हुरला में नर्सरी संचालक बनवारी शर्मा ने कहा कि प्लम, जापानी फल सहित अन्य पौधों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें