फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार बाजार में कूड़े के ढेर बने आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार बंजार में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर में जगह-जगह कचरा फैला है। इससे लोगों के बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ। शहर में हर जगह फैला कचरा आफत बनता जा रहा है। बाबा बालक नाथ मंदिर के रास्ते के अलावा चार से पांच अन्य जगहों पर कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंजार के स्थानीय निवासी रामपाल, सीमा खन्ना, रीना, कमल, गोपाल कृष्ण, राजेश, राजेंद्र, मदन लाल आदि ने कहा कि कचरे के ढेर परेशानी बने हुए हैं। गर्मी बढ़ने से कचरे से बीमारी फैलने का डर सता रहा है। शहर वासियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि शहर स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। नगर पंचायत बंजार का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे कार्यकारी अधिकारी मनाली करण भरमौरिया ने कहा कि शहर के कचरे को उचित स्थान पर डंप करने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें