फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धुंधी पुल पर टिपर ने वाहनों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। अटल टनल रोहतांग से कुछ किलोमीटर पीछे धुंधी पुल के समीप एक टिपर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में कुछ पर्यटकों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को लाहौल से मनाली की ओर आ रहे एक टिपर ने पुल पार करते ही आगे चल रहे टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण आगे चल रही दो कारों को भी टक्कर लग गई। टेंपो ट्रैवलर और कारों में 25 से अधिक लोग सवार थे। इनमें से करीब दस पर्यटकों को मामूली चोटें आईं। हालांकि सभी स्वस्थ हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें